Notification Details

आज के इस लेख में हम आपको IBPS PO Recruitment 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां सरल और विस्तार से बताएंगे। इसमें पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, रिक्तियों का विवरण, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, वेतन, आवेदन शुल्क और महत्वपूर्ण तिथियों की पूरी जानकारी मिलेगी। साथ ही, लेख के अंत में ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे आप आसानी से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।


IBPS PO Recruitment 2026: Overview

ParticularsDetails
OrganizationInstitute of Banking Personnel Selection (IBPS)
Recruitment NameCRP PO/MT-XVI (Common Recruitment Process)
Post NameProbationary Officer / Management Trainee (PO/MT)
Total Vacancies6715 (Indicative)
Vacancy Year2027-28
Application Start Date01 July 2026
Last Date to Apply21 July 2026
Selection Process
  • Prelims Exam,
  • Mains Exam,
  • Personality Test,
  • Interview
Application ModeOnline Only
Application Fee₹850/- (UR/EWS/OBC), ₹175/- (SC/ST/PwBD)
Starting Basic Pay₹48,480/- per month
Who Can ApplyAll India (भारत के सभी राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं)
Official Websitewww.ibps.in

IBPS PO Recruitment 2026: Notification Details

अगर आप भी IBPS द्वारा निकाली गई IBPS PO Recruitment 2026 भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी लेना चाहते हैं और इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि IBPS ने CRP PO/MT-XVI के इन पदों के लिए 01 जुलाई 2026 को नोटिफिकेशन जारी की है। और इससे पहले 30 जून को एक शार्ट नोटिस भी फिर की थी। इस नोटिफिकेशन के अनुसार 11 सरकारी बैंकों में PO/MT की कुल 6715 रिक्तियों पर आवेदन मांगे गए हैं। सभी बैंको की जानकारी आगे लेख में दी गई है।


सभी उम्मीदवारों को बता दें कि, IBPS PO Recruitment 2026 में अप्लाई करने के लिए सभी आवेदकों को ऑनलाइन मोड से ही IBPS की वेबसाइट के जरिए अप्लाई करना होगा। 01 जुलाई 2026 यानि आज से ही आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसकी पूरी जानकारी step-by-step आपको आगे लेख में दी गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए सिलेक्शन चार चरणों में होगा जिसमें प्रीलिम्स, मेंस, पर्सनालिटी टेस्ट और इंटरव्यू शामिल हैं। पूरी जानकारी के लिए नीचे लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

notificaiton image of IBPS PO Recruitment 2026


Important Dates of IBPS PO Recruitment 2026

EventsDates
Notification Release Date01 July 2026
Online Apply Start Date01 July 2026
Online Apply Last Date21 July 2026
Last Date of Fees21 July 2026
Edit Window for ModificationRegistration बंद होने के 2 दिन बाद
Prelims Admit CardAugust 2026
Online Preliminary ExamAugust 2026
Prelims ResultSeptember 2026
Mains Admit CardSeptember 2026
Online Main ExamOctober 2026
Mains ResultNovember 2026
Personality Test & InterviewNovember/December 2026
Provisional AllotmentJanuary 2027

IBPS PO Vacancy Details 2026 (Bank-wise)

नीचे दी गई तालिका में विभिन्न बैंकों और कैटेगरी के अनुसार IBPS PO/MT-XVI की रिक्तियों की जानकारी दी गई है:

Participating BankTotal
Bank of Baroda1900
Bank of India500
Bank of Maharashtra1100
Canara Bank1500
Central Bank of India500
Indian Overseas Bank550
Punjab National Bank504
Punjab & Sind Bank161
Total6715

नोट: Indian Bank, UCO Bank और Union Bank of India की रिक्तियाँ “Not Reported (NR)” हैं, जो बाद में अपडेट होंगी। PwBD के तहत HI (73), OC (70), VI (67) और ID (77) सीटें आरक्षित हैं।

IBPS PO Application Fee

CategoryApplication Fee
SC / ST / PwBD₹175/- (सिर्फ Intimation Charges)
General / EWS / OBC₹850/- (Application Fee + Intimation Charges)
Payment ModeOnline (Debit/Credit Card, Net Banking, UPI, Mobile Wallet)

IBPS PO Eligibility Criteria 2026

IBPS की तरफ से आई नोटिफिकेशन के अनुसार Eligibility Criteria की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।


Educational Qualification (As on 21.07.2026)

  • उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में Graduation (Bachelor’s Degree) होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास 21.07.2026 तक मार्कशीट या डिग्री सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
  • फाइनल ईयर के छात्र जिनका रिजल्ट 21.07.2026 तक नहीं जारी हुआ है, वे आवेदन नहीं कर सकते।

Age Limit (As on 01.07.2026)

CriteriaDetails
Minimum Age20 Years
Maximum Age30 Years
Date of Birth RangeBorn between 02.07.1996 and 01.07.2006 (both dates inclusive)

Age Relaxation

CategoryAge Relaxation
SC / ST5 Years
OBC (Non-Creamy Layer)3 Years
PwBD10 Years
Ex-Servicemen (5 Yrs Service)5 Years

IBPS PO Selection Process 2026

IBPS PO भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी:

Phase-I: Online Preliminary Examination (Objective Test)

  • यह पहला चरण है, जो क्वालीफाइंग नेचर का है।

  • परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट होगी तथा प्रत्येक सेक्शन के लिए अलग-अलग समय निर्धारित रहेगा।
  • हर सेक्शन में अलग-अलग कट-ऑफ क्लियर करना जरूरी है।


Sr. No.Name of TestsNo. of QuestionsMax. MarksDuration
1English Language303020 minutes
2Quantitative Aptitude353020 minutes
3Reasoning Ability354020 minutes
Total10010060 Minutes

Phase-II: Online Main Examination (Objective + Descriptive)

  • Preliminary परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को Main Examination के लिए बुलाया जाएगा।

  • Main परीक्षा में 200 अंकों का Objective Test तथा 25 अंकों का Descriptive Test (Essay एवं Comprehension) होगा।

Sr. No.Name of TestsNo. of QuestionsMax. MarksDuration
1Reasoning406045 minutes
2General/Economy/Banking Awareness506035 minutes
3English Language402035 minutes
4Data Analysis & Interpretation406045 minutes
Total (Objective)170200160 minutes
5Descriptive Paper (Essay & Comprehension)22530 minutes
  • नेगेटिव मार्किंग: Prelims और Mains दोनों के ऑब्जेक्टिव टेस्ट में हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेंगे। खाली छोड़ने पर कोई पेनल्टी नहीं।

Phase-III: Personality Test (Self-Report)

  • Main Examination में सफल उम्मीदवारों को Personality Test (Self-Report) के लिए बुलाया जाएगा।
  • यह Non-Qualifying Nature का होगा।
  • इंटरव्यू पैनल के सामने आपकी पर्सनालिटी प्रोफाइल रखी जाएगी।

Phase-IV: Common Interview

  • इंटरव्यू 100 अंकों का होगा।

  • न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक:

    • General/EWS: 40%
    • SC/ST/OBC/PwBD: 35%
  • फाइनल मेरिट Main Examination एवं Interview में प्राप्त अंकों के 80:20 Weightage के आधार पर तैयार की जाएगी।

IBPS PO Salary 2026

ParticularDetails
Starting Basic Pay₹48,480/-
Pay Scale48480-2000/7-62480-2340/2-67160-2680/7-85920
Other BenefitsDA, HRA, CCA, PF, NPS, LFC, Medical Facility, Lease Rental Facility आदि

Documents Required for IBPS PO Recruitment 2026

  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो (4.5cm x 3.5cm, 20-50 KB, JPG/JPEG)

  • हस्ताक्षर (140×60 Pixels, 10-20 KB)

  • बाएं हाथ के अंगूठे का निशान (3cm x 3cm, 240×240 Pixels, 20-50 KB)

  • हैंड-रिटन डिक्लेरेशन (10cm x 5cm, 800×400 Pixels, 50-100 KB)

  • SSC/SSLC/10वीं की मार्कशीट (PDF, 500KB तक)

  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट और डिग्री सर्टिफिकेट

  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS – यदि लागू हो)

  • PwBD सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

  • वैध फोटो ID प्रूफ (आधार/PAN/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर ID)

  • वैध ईमेल ID और मोबाइल नंबर

How to Apply Online for IBPS PO Recruitment 2026?

अगर आप भी IBPS PO Recruitment 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं।

IBPS website homepage for IBPS PO Recruitment 2026

  • होमपेज पर ‘Common Recruitment Process (CRP)’ सेक्शन में ‘CRP PO/MTs’ की ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • नया पेज ओपन होगा, यहाँ पर ‘CRP Process Probationary Officers / Management Trainees XVI’ लिंक पर क्लिक करें।

CRP Process Probationary Officers / Management Trainees XVI option for IBPS PO Recruitment 2026

  • फिर से नया पेज ओपन होगा, यहाँ पर ‘Apply Online for Common Recruitment Process under CRP-PO/MTs-XVI’ की क्लिक करें।

Apply option for IBPS PO Recruitment 2026

  • Login & Registration का पेज ओपन होगा, रजिस्ट्रेशन के लिए ‘Click here for New Registration’ पर क्लिक करें।

Login & Registration option for IBPS PO Recruitment 2026

  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा जिसमे अपनी डिटेल्स नाम, ईमेल, मोबाइल, आधार आदि भरें। इसके बाद आपको Provisional Registration Number और Password मिलेगा।

Registration and apply form for IBPS PO Recruitment 2026

  • मिले Registration Number और Password से लॉगिन करके अपना फोटो, सिग्नेचर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हैंड-रिटन डिक्लेरेशन मांगे गए साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें। साथ ही लाइव फोटो भी कैप्चर करें।

Login form for IBPS PO Recruitment 2026

  • फिर अपनी पर्सनल डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण श्रेणी, परीक्षा केंद्र की पसंद आदि को ध्यान से भरें।
  • हैंड-रिटन डिक्लेरेशन का टेक्स्ट अंग्रेजी में लिखकर अपलोड करना होगा: “I, _______ (Name of the candidate), hereby declare that all the information submitted by me in the application form is correct, true and valid. I will present the supporting documents as and when required.”
  • सारी जानकारी भरने के बाद “SAVE AND NEXT” पर क्लिक करके प्रीव्यू चेक करें और फिर “COMPLETE REGISTRATION” बटन पर क्लिक करें।
  • अब पेमेंट गेटवे पर जाकर अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क (₹850/- या ₹175/-) डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI या मोबाइल वॉलेट के जरिए जमा करें।
  • फीस जमा होने के बाद ई-रसीद और एप्लीकेशन फॉर्म जनरेट होगा। इसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

क्विक लिंक्स

Apply Online Direct LinkClick Here To Apply
IBPS Official WebsiteClick Here
Short Notice Download LinkDownload Now
Direct Link To Download Official NotificationDownload Now

FAQs – IBPS PO Recruitment 2026



IBPS PO Recruitment 2026 में कुल कितने पद निकाले गए हैं और कौन-कौन से बैंक शामिल हैं?
इस भर्ती में कुल 6715 पद निकाले गए हैं, जो Bank of Baroda, Canara Bank, Bank of Maharashtra, Punjab National Bank, Bank of India, Indian Overseas Bank, Central Bank of India और Punjab & Sind Bank समेत 11 सरकारी बैंकों में भरे जाएंगे। 



IBPS PO 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे और आखिरी तारीख क्या है?


ऑनलाइन आवेदन 01 जुलाई 2026 से शुरू होकर 21 जुलाई 2026 तक चलेगा। फीस जमा करने की भी यही आखिरी तारीख है। इसके बाद 2 दिन का एडिट विंडो भी मिलेगा, जिसमें आप फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।




IBPS PO के लिए शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा क्या है?

किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (21.07.2026 तक पास) जरूरी है। उम्र सीमा 20 से 30 वर्ष (01.07.2026 तक) है। SC/ST को 5 साल, OBC को 3 साल और PwBD को 10 साल की छूट दी जाएगी।



IBPS PO 2026 का एग्जाम पैटर्न और चयन प्रक्रिया क्या है?

चयन चार चरणों में होगा – प्रीलिम्स (100 अंक), मेंस (200 अंक + 25 अंक डिस्क्रिप्टिव), पर्सनालिटी टेस्ट और इंटरव्यू (100 अंक)। फाइनल मेरिट मेंस और इंटरव्यू के 80:20 वेटेज से बनेगी।



IBPS PO की सैलरी कितनी होती है और क्या इसमें अच्छे भत्ते मिलते हैं?

शुरुआती बेसिक सैलरी ₹48,480/- प्रति माह है। इसके साथ DA, HRA, CCA, PF, NPS, LFC, मेडिकल फैसिलिटी और लीज रेंटल जैसे कई आकर्षक भत्ते और सुविधाएं मिलती हैं।