Notification Details

SBI PO Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 18 जून 2026 को Probationary Officer (PO) भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1500 PO पदों को भरा जाएगा।


इस भर्ती की खास बात यह है कि यह परमानेंट नौकरी है और किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 08 जुलाई 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।


आवेदन करने के लिए उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी योग्यता, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, वेतन और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।

SBI PO Recruitment 2026: Overview

ParticularsDetails
OrganizationState Bank of India (SBI)
Post NameProbationary Officer (PO)
Advertisement No.CRPD/PO/2026-27/09
Total Posts1500 (Regular 1446 + Backlog 54)
Application Start Date18 June 2026
Last Date to Apply08 July 2026
Selection ProcessPhase-I (Prelims) → Phase-II (Mains) → Phase-III (Psychometric Test, GE & Interview)
Application ModeOnline Only
Application Fee₹750/- (UR/EWS/OBC), Nil for SC/ST/PwBD
Starting Basic Pay₹48,480/- (JMGS-I Scale)
Approx. CTC (Mumbai)₹21.97 Lakhs per annum
Who Can ApplyAll India
Official Websitehttps://sbi.bank.in/web/careers/current-openings

SBI PO Recruitment 2026: Notification Details

अगर आप भी SBI PO Recruitment 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं और इस भर्ती की पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस आर्टिकल में स्वागत है। आपको बता दें कि State Bank of India (SBI) ने आज 18 जून 2026 को Probationary Officer यानि PO की इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है और आज से ही इसके लिए आवेदन भी शुरू कर दिए हैं। जिसमें रेगुलर और बैकलॉग सभी को मिलाकर कुल 1500 रिक्तियों को भरा जाने वाला है।


नोटिफिकेशन के अनुसार अगर आप इन पदों पर सेलेक्ट होते हैं तो आपकी शुरुआती बेसिक सैलरी ₹48,480/- होगी और मुंबई सेंटर पर लगभग ₹21.97 लाख सालाना का CTC मिलेगा। यह भर्ती तीन चरणों में होगी जिसमें पहले Prelims, फिर Mains, और लास्ट में Interview से सिलेक्शन होगी। चयन के बाद आपका दो साल का प्रोबेशन पीरियड होगा और आपको कम से कम 3 साल तक नौकरी करनी होगी। इस भर्ती की पूरी जानकारी आपको आगे आर्टिकल में मिल जाएगी, तो आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

Official Notificaiton image of SBI PO Recruitment 2026


Important Dates of SBI PO Recruitment 2026

EventsDates
Notification Release Date18 June 2026
Online Apply Start Date18 June 2026
Online Apply Last Date08 July 2026
Fee Payment Last Date08 July 2026
Prelims Admit Card2nd/3rd Week of July 2026 onwards
Pre-Examination Training (PET)July 2026
Phase-I: Online Preliminary ExamAugust 2026
Prelims ResultAugust/September 2026
Mains Admit CardAugust/September 2026
Phase-II: Online Main ExamSeptember 2026
Mains ResultSeptember/October 2026
Phase-III Call LetterOctober/November 2026
Phase-III: Psychometric TestOctober/November 2026
Phase-III: Interview & Group ExerciseOctober/November 2026
Final ResultNovember/December 2026

SBI PO Vacancy Details 2026

CategoryRegular VacanciesBacklog VacanciesTotal Vacancies
SC21618234
ST10836144
OBC390390
EWS144144
UR588588
Total1446541500

PwBD Horizontal Reservation (Inside Total Vacancies)

PwBD CategoryRegularBacklogTotal
Visually Impaired (VI)1515
Hearing Impaired (HI)15116
Locomotor Disability (LD)1414
Autism Spectrum Disorder-Mild (ASD-M), Mental Illness (MI), Multiple Disabilities (MD)14216

SBI PO Recruitment 2026: Application Fee

CategoryApplication Fee
SC / ST / PwBDNil (कोई फीस नहीं)
General / OBC / EWS₹750/-
Payment ModeOnline (Debit Card, Credit Card, Net Banking, UPI)

नोट: फीस एक बार जमा होने पर वापस नहीं होगी और न ही इसे किसी अन्य परीक्षा के लिए रिजर्व रखा जा सकता है।

SBI PO Eligibility Criteria 2026


Educational Qualification (As on 30.09.2026)

PostEducational Qualification
Probationary Officer (PO)Graduation in any discipline from a recognized University or any equivalent qualification recognized by the Central Government. Candidates in the Final Year/Semester may also apply provisionally, provided they produce proof of passing the graduation examination on or before 30.09.2026 at the time of interview.

Age Limit (As on 01.04.2026)

CriteriaDetails
Minimum Age21 Years
Maximum Age30 Years
Date of Birth RangeBorn between 02.04.1996 and 01.04.2005 (both dates inclusive)

Age Relaxation

CategoryAge Relaxation
SC / ST5 Years
OBC (Non-Creamy Layer)3 Years
PwBD (UR/EWS)10 Years
PwBD (OBC)13 Years
PwBD (SC/ST)15 Years
Ex-Servicemen / ECOs / SSCOs (5 Yrs Service)5 Years

Number of Attempts Allowed

CategoryMaximum Permissible Chances
UR / EWS6
UR (PwBD) / EWS (PwBD) / OBC / OBC (PwBD)9
SC / SC (PwBD) / ST / ST (PwBD)No Restriction

नोट: केवल Main Examination में उपस्थित होना एक Attempt माना जाएगा। Preliminary Examination में शामिल होने को Attempt नहीं माना जाएगा।

SBI PO Selection Process 2026

SBI PO भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी:

Phase-I: Preliminary Examination: सबसे पहले ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव एग्जाम होगा, जो 100 Marks, 1 Hour का होगा और इसमें English Language, Quantitative Aptitude तथा Reasoning Ability से प्रश्न पूछे जाएंगे। कैटेगरी-वाइज वैकेंसी के अनुसार लगभग 10 गुना उम्मीदवार Mains के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे।

Phase-II: Main Examination: Main Exam में भी ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टेस्ट होगा, जो 200 Marks, 3 Hours का होगा, साथ ही डिस्क्रिप्टिव टेस्ट 30 Marks, 30 Min का होगा। हर सेक्शन में अलग से क्वालीफाइंग मार्क्स लाना जरूरी है। कैटेगरी-वाइज वैकेंसी का लगभग 3 गुना उम्मीदवार Phase-III के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे।

Phase-III: Psychometric Test, Group Exercise & Interview: Phase-3 में उम्मीदवारों का Psychometric Test होगा। इसके बाद Group Exercise और Personal Interview आयोजित किए जाएंगे।

  • Group Exercise: 20 Marks
  • Personal Interview: 30 Marks
  • Total Marks: 50 Marks

Final Merit List: Main Exam और GE & Interview के अंकों को 100 में नॉर्मलाइज करके फाइनल मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।

SBI PO Exam Pattern 2026

Phase-I: Preliminary Examination

SectionNo. of QuestionsMarksDuration
English Language404020 Minutes
Quantitative Aptitude303020 Minutes
Reasoning Ability303020 Minutes
Total1001001 Hour

Phase-II: Main Examination

TestSectionNo. of Qs.Max. MarksDuration
Objective TestReasoning & Computer Aptitude406050 Minutes
Data Analysis & Interpretation306045 Minutes
General Awareness / Economy / Banking Knowledge606045 Minutes
English Language402040 Minutes
Objective Total1702003 Hours
Descriptive TestCommunication Skills (Email, Situation Analysis, Report/Precis Writing)33030 Minutes
Grand Total1732303 Hrs 30 Min

नेगेटिव मार्किंग: Prelims और Mains दोनों के ऑब्जेक्टिव टेस्ट में हर गलत जवाब पर 1/4 (0.25) अंक काटे जाएंगे। कोई जवाब नहीं देने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

SBI PO Salary 2026

ParticularDetails
Starting Basic Pay₹48,480/- (Plus 4 Advance Increments)
Pay Scale48480-2000/7-62480-2340/2-67160-2680/7-85920 (JMGS-I)
Approx. CTC (Mumbai Centre)₹21.97 Lakhs per annum
Other BenefitsDA, HRA, CCA, PF, NPS, LFC, Medical Facility, Lease Rental Facility etc.
Service Bond₹2.00 Lakhs (Minimum 3 Years Service)

Documents Required for SBI PO Application 2026

  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो (4.5cm x 3.5cm, 20-50 KB, JPG/JPEG)

  • हस्ताक्षर (140×60 Pixels, 10-20 KB)

  • बाएं हाथ के अंगूठे का निशान (3cm x 3cm, 240×240 Pixels, 20-50 KB)

  • हैंड-रिटन डिक्लेरेशन (10cm x 5cm, 800×400 Pixels, 50-100 KB)

  • 10वीं/12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र

  • ग्रेजुएशन की सभी मार्कशीट और डिग्री सर्टिफिकेट

  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS – यदि लागू हो)

  • PwBD सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

  • आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर ID/पासपोर्ट (पहचान प्रमाण के लिए)

  • वैध ईमेल ID और मोबाइल नंबर (पूरी प्रक्रिया तक एक्टिव रखना है)

How to Apply Online for SBI PO Recruitment 2026?

अगर आप भी SBI PO के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन माध्यम से ही अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले State Bank of India (SBI) की वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।

SBI website homepgae image for SBI PO Recruitment 2026

  • होमपेज पर navbar में ‘Careers’ की ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • नया पेज ओपन होगा, ‘Current Openings’ पर क्लिक करें।

Current Openings option for SBI PO Recruitment 2026

  • फिर से नया पेज ओपन होगा, यहाँ ‘RECRUITMENT OF PROBATIONARY OFFICERS (Apply Online from 18.06.2026 to 08.07.2026) ADVERTISEMENT NO:CRPD/PO/2026-27/09’ पर क्लिक करें। फिर निचे ‘Apply Now’ पर क्लिक करें।

Apply Online for SBI PO Recruitment 2026

  • IBPS की वेबसाइट ओपन होगी, यहाँ न्यू रजिस्ट्रेशन के लिए ‘Click for New Registration’ पर क्लिक करें।

New Registration & Login option for SBI PO Recruitment 2026

  • एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा, यहाँ 6 स्टेज में अपना फॉर्म भरें। जिसमें पहले अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल ID और अन्य मांगी गई जानकारी सही-सही भरें। जिसके बाद आपको नया रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिल जाएगा, इसे सुरक्षित रख लें।

Apply Process for SBI PO Recruitment 2026

  • फिर Login या Save & Next पर क्लिक करके अपना फोटो, सिग्नेचर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हैंड-रिटन डिक्लेरेशन मांगे गए साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • फिर नेक्स्ट में अपनी पर्सनल डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण श्रेणी, परीक्षा केंद्र की पसंद आदि को ध्यान से भरें। जिसके बाद आप प्रीव्यू में अपनी डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
  • इसके बाद स्कैन किए हुए डॉक्यूमेंट्स जैसे एजुकेशन डॉक्यूमेंट और अन्य जो भी डॉक्यूमेंट मांगे गई हैं, साथ ही अपनी लाइव फोटो भी वेबकैम या मोबाइल से कैप्चर करें।
  • हैंड-रिटन डिक्लेरेशन का टेक्स्ट भी अपलोड करना होगा: “I________(Name of the candidate), _______(Date of Birth) hereby declare that all the information submitted by me in the application form is correct, true and valid. I will present the supporting documents as and when required. The signature, photograph and left-hand thumb impression is of mine.”
  • सारी जानकारी भरने के बाद ‘Preview’ पर क्लिक करके पूरा फॉर्म चेक करें और फिर ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • अब ऑनलाइन पेमेंट गेटवे पर जाकर अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क (₹750/- या Nil) डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए जमा करें।
  • फीस जमा होने के बाद ई-रसीद और एप्लीकेशन फॉर्म जनरेट होगा। इसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

नोट: एक से अधिक आवेदन करने पर सिर्फ आखिरी वैलिड अप्लीकेशन ही स्वीकार की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 08 जुलाई 2026 है, इसलिए जल्दी से जल्दी अप्लाई करें।

क्विक लिंक्स

Apply Online Direct LinkClick Here
SBI Official WebsiteClick Here
Direct Link To Download Official NotificationDownload Now

FAQs – SBI PO Recruitment 2026


SBI PO Recruitment 2026 में कुल कितनी वैकेंसी हैं और किन कैटेगरी के लिए हैं?

इस भर्ती में कुल 1500 पद हैं, जिनमें 1446 रेगुलर और 54 बैकलॉग वैकेंसी शामिल हैं। इनमें SC के 234, ST के 144, OBC के 390, EWS के 144 और UR के 588 पद शामिल हैं, साथ ही PwBD कैटेगरी के लिए हॉरिजॉन्टल आरक्षण भी दिया गया है।




SBI PO 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे और आखिरी तारीख क्या है?

ऑनलाइन आवेदन 18 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं और 08 जुलाई 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। फीस जमा करने की भी यही आखिरी तारीख है। आवेदन सिर्फ SBI की आधिकारिक करियर वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन ही होंगे।




SBI PO के लिए शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा क्या है?

किसी भी विषय में स्नातक डिग्री (30.09.2026 तक पास) जरूरी है। फाइनल ईयर के छात्र भी प्रोविजनल आधार पर अप्लाई कर सकते हैं। उम्र सीमा 21 से 30 वर्ष (01.04.2026 तक) है, जिसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।




SBI PO 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है और एग्जाम पैटर्न कैसा रहेगा?

चयन तीन चरणों में होगा – Phase-I (Prelims), Phase-II (Mains ऑब्जेक्टिव + डिस्क्रिप्टिव), और Phase-III (साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू)। Mains में हर सेक्शन में अलग से क्वालीफाई करना जरूरी है और गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग भी है।




SBI PO की सैलरी कितनी है और क्या कोई बॉन्ड भी साइन करना होता है?

शुरुआती बेसिक सैलरी ₹48,480/- है और मुंबई सेंटर पर लगभग ₹21.97 लाख सालाना का CTC मिलता है। सेलेक्ट होने पर ₹2 लाख का सर्विस बॉन्ड साइन करना होगा, जिसके तहत कम से कम 3 साल तक बैंक में सेवा करना अनिवार्य है।