Notification Details

EdCIL Multi-Disciplinary Recruitment 2026: Apply Online for 879 Therapist, Psychologist & Special Educator Vacancies – Check Qualification, Salary & Full Details


EdCIL Multi-Disciplinary Recruitment 2026: अगर आप भी Speech Therapist, Psychologist, Physiotherapist या Special Educator जैसी फिल्ड के प्रोफेशनल हैं और EdCIL जैसी सरकारी कंपनी में कॉन्ट्रैक्ट बेस पर नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि EdCIL (India) Ltd. ने 22 मई 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी की है। जिसमें आंध्र प्रदेश की अलग-अलग नगर पालिकाओं के ऑटिज्म सेंटर्स के लिए Multi-Disciplinary स्टाफ और PMU कंसल्टेंट के कुल 879 पदों पर आवेदन मांगे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेस पर होने जा रही है। और अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मई 2026 से शुरू हो गई है। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं, वे 4 जून 2026 तक EdCIL के ऑनलाइन रिक्रूटमेंट पोर्टल tsgrecruitment.edcil.co.in पर जाकर ऑनलाइन माद्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की पूरी जानकारी आपको आगे लेख में मिल जाएगी।

इस लेख में हम आपको EdCIL Multi-Disciplinary Recruitment 2026 की पूरी जानकारी बताएंगे, जैसे पदों का विवरण, योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन का तरीका आदि। तो आप इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें। और लेख के अंत में हम आपको आवेदन का डायरेक्ट लिंक भी देंगे, जिससे आप सीधे इन पदों के लिए आवेदन कर पाएंगे।


EdCIL Multi-Disciplinary Recruitment 2026: Overview

ParticularsDetails
OrganizationEdCIL (India) Ltd. (A Mini Ratna Category-I CPSE, Government of India)
Advertisement No.TSG/Autism/Multidisciplinary-Team/2026-01
Total Posts879
Post Names
  • Occupational Therapist,
  • Physiotherapist,
  • Psychologist,
  • Speech Therapist,
  • Clinical Psychologist,
  • Special Educator (Secondary & Primary),
  • PMU Consultant
Application Start Date22 May 2026
Last Date to Apply04 June 2026
Application ModeOnline
Who Can ApplyAll Over India (Indian Nationals)
Selection ProcessShortlisting based on qualifications, Interview
Official Portalhttps://tsgrecruitment.edcil.co.in/login

EdCIL Recruitment 2026 Notification: Details

अगर आप भी EdCIL Multi-Disciplinary Recruitment 2026 के इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं और इसकी पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि EdCIL (India) Limited ने 22 मई 2026 को Inclusive Education PM SHRI, आंध्र प्रदेश के अंडर ऑटिज्म सेंटर्स के लिए Multi-Disciplinary और PMU के कुल 879 पदों पर नोटिफिकेशन जारी की है। और इन पदों के लिए 22 मई 2026 से ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेस पर हो रही है। और इस भर्ती में किसी भी पद के लिए कोई आवेदन फीस नहीं लगेगा और सभी उम्मीदवारों को सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा। उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक और व्यावसायिक योग्यताओं (professional qualifications) के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और फिर साक्षात्कार (Interview) के जरिए होगा। पूरी चयन प्रक्रिया, पात्रता और आवेदन की जानकारी के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Notification image of EdCIL Multi-Disciplinary Recruitment 2026

Important Dates of EdCIL Multi-Disciplinary Recruitment 2026

EventsDates
Notification Release Date22 May 2026
Online Application Start Date22 May 2026
Last Date to Apply Online04 June 2026
Cut-off Date for Age & Experience30 April 2026
Interview DateTo be notified later

EdCIL Multi-Disciplinary Recruitment 2026 – Vacancy Details

इस भर्ती के तहत विभिन्न पदों के लिए कुल 879 रिक्तियाँ निकाली गई हैं। पदों का विवरण नीचे तालिका में दिया गया है:

Post NameNo. of Posts
Occupational Therapist125
Physiotherapist125
Psychologist125
Speech Therapist125
Clinical Psychologist125
Special Educator (Secondary Level)125
Special Educator (Primary Level)125
PMU Consultant04
Total879

EdCIL Recruitment 2026 Eligibility Criteria

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को नीचे दी गई शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आयु सीमा की शर्तों को ध्यानपूर्वक जांच लेना चाहिए।

Educational Qualification

Post NameEssential QualificationDesirable / Other Requirements
Occupational TherapistBachelor’s or Master’s Degree in Occupational Therapy from a recognized institution. Valid registration/license to practice as an Occupational Therapist in India.Strong clinical reasoning and communication skills. Experienced candidates will get added advantage.
PhysiotherapistBachelor’s / Master’s Degree in Physiotherapy from a recognized institution with valid professional registration/license.Strong communication and clinical reasoning skills. Experienced candidates will get preference.
PsychologistM.A./M.Sc in Psychology (Clinical / Counselling / Developmental Psychology preferred) from a recognized university.Experience in psychological assessments and behavioral therapies preferred.
Speech TherapistBachelor’s / Master’s Degree in Speech-Language Pathology or Audiology & Speech-Language Pathology from a recognized institution.Mandatory valid RCI registration. Experience with Autism and developmental disorders preferred. Proficiency in Telugu and English is desirable.
Clinical PsychologistPost Graduation in Clinical Psychology from an institution recognized by Rehabilitation Council of India (RCI).Mandatory valid RCI registration. Expertise in psychological assessments and behavioral therapies preferred. Telugu proficiency will be an added advantage.
Special Educator (Secondary Level)Bachelor’s Degree + B.Ed. (Special Education) OR Bachelor’s Degree + B.Ed. (General) with 1-year Diploma in Autism/Intellectual Disability OR Bachelor’s Degree + B.Ed. (General) with D.Ed. in Autism/Intellectual Disability.Mandatory valid CRR number and Qualified AP TET (Paper-2B mandatory) / CTET in Special Education.
Special Educator (Primary Level)Intermediate (10+2) passed from a recognized board with two-year Diploma in Special Education (Autism/Intellectual Disability) recognized by RCI.Mandatory valid CRR number and Qualified AP TET (Paper-1B mandatory) / CTET in Special Education.
PMU ConsultantPh.D./M.Phil in Clinical Psychology / Psychology / Special Education.Ph.D. in rehabilitation of Persons with Disabilities preferred. Expertise in report writing and strong communication skills is mandatory.

Age Limit (as on 30.04.2026)

Post NameUpper Age Limit
All Posts45 Years

EdCIL Multi-Disciplinary Recruitment 2026 Selection Process

EdCIL की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी।

  • शॉर्टलिस्टिंग: सबसे पहले उम्मीदवारों को उनके ऑनलाइन आवेदन में दी गई शैक्षणिक योग्यताओं, प्रोफेशनल रजिस्ट्रेशन और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

  • साक्षात्कार (Interview):शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू की तिथि, समय और अन्य जानकारी उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड Email ID पर भेजी जाएगी।

  • दस्तावेज सत्यापन: साक्षात्कार के समय उम्मीदवारों को अपनी योग्यता, आयु, अनुभव आदि से संबंधित सभी Orignal प्रमाण पत्र दिखाने होंगे।

  • प्रतीक्षा सूची (Waiting List): नोटिफिकेशन के अनुसार चयन प्रक्रिया के बाद एक वेटिंग लिस्ट भी तैयार की जाएगी। चयनित उम्मीदवार जॉइन नहीं करता है या भविष्य में कोई रिक्ति उत्पन्न होती है, तो वेटिंग लिस्ट में शामिल योग्य उम्मीदवारों को अवसर दिया जा सकता है।

Documents Required

ऑनलाइन आवेदन करते समय और साक्षात्कार के दौरान निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं, स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री)

  • RCI रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र (संबंधित पदों के लिए)

  • व्यावसायिक रजिस्ट्रेशन/लाइसेंस (यदि लागू)

  • अनुभव प्रमाण पत्र

  • बायोडाटा (Resume)

  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर

  • पहचान प्रमाण (आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि)

  • सक्रिय ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर

How to Apply Online for EdCIL Multi-Disciplinary Recruitment 2026?

EdCIL Multi-Disciplinary Recruitment 2026 के लिए आपको ऑनलाइन माद्यम से ही आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आपको EdCIL की आधिकारिक वेबसाइट edcilindia.co.in पर जाना होगा।

EDCIL website homepage for EdCIL Multi-Disciplinary Recruitment 2026

  • होमपेज पर आने के बाद Navbar में ‘CAREERS’ की ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर नया पेज ओपन होगा, यहाँ पर ‘Careers at EdCIL’ पर क्लिक करें और फिर ‘Recruitments for TSG Projects’ में ‘Recruitment’ पर क्लिक करें।

TSG Projects option for EdCIL Multi-Disciplinary Recruitment 2026

  • और फिर अप्लाई के लिए ‘Online Link for applying for various categories of Consultants across multiple MOE projects through Online resource pool portal’ पर क्लिक करना होगा।

Apply link for EdCIL Multi-Disciplinary Recruitment 2026

Registration form link and login option for EdCIL Multi-Disciplinary Recruitment 2026

  • पोर्टल पर जाने के बाद, “Register here” की ऑप्शन पर क्लिक करें, और रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपनी डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।

Registration form for EdCIL Multi-Disciplinary Recruitment 2026

  • रजिस्ट्रेशन के बाद ‘Sign in’ पर क्लिक करें, और Email ID और Password डालकर लॉगिन करें।
  • अब ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपनी पर्सनल जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव सारी जानकारी अच्छे से डालें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेजों (शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा, अनुभव प्रमाण पत्र, RCI रजिस्ट्रेशन आदि) की स्कैन कॉपी केवल PDF फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • एक बार सभी जानकारी और दस्तावेजों को अच्छी तरह जांच लें, फिर फाइनल सबमिट कर दें।
  • सबमिट करने के बाद भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट अवश्य सुरक्षित रख लें।

नोट: आवेदन करने के बाद अपनी ईमेल आईडी को चेक करते रहें, क्योंकि इंटरव्यू और अन्य अजरुरी जानकारी ईमेल से ही भेजी जाएंगी।

FAQs – EdCIL Multi-Disciplinary Recruitment 2026

EdCIL Multi-Disciplinary Recruitment 2026 में कुल कितने पदों पर भर्ती हो रही है और किन पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं?

इस भर्ती में ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, साइकोलॉजिस्ट, स्पीच थेरेपिस्ट, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, स्पेशल एजुकेटर और PMU कंसल्टेंट के कुल 879 पदों पर भर्ती हो रही है।

क्या इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु कोई शुल्क देना होगा और आवेदन का तरीका क्या है?

नहीं, इस भर्ती के किसी भी पद के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। इच्छुक उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से 4 जून 2026 तक पोर्टल पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन किस प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा?

चयन प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा नहीं है। उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और फिर साक्षात्कार (इंटरव्यू) के माध्यम से अंतिम चयन होगा।

इन पदों पर चयनित होने के बाद कार्यस्थल कहाँ होगा और मासिक वेतन कितना मिलेगा?

सभी चयनित उम्मीदवारों की तैनाती आंध्र प्रदेश के विभिन्न नगर पालिकाओं के ऑटिज्म सेंटर्स में होगी और पद के अनुसार 25,000 से 55,000 रुपये प्रति माह तक का निर्धारित मानदेय दिया जाएगा।

क्या स्पीच थेरेपिस्ट और स्पेशल एजुकेटर के पदों के लिए RCI रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है?

जी हां, स्पीच थेरेपिस्ट, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट और स्पेशल एजुकेटर के पदों पर आवेदन करने के लिए भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) से वैध पंजीकरण और CRR नंबर होना अनिवार्य है।