Notification Details
  CSIR NAL MTS Recruitment 2026: Overview  
ParticularsDetails
OrganizationCSIR- National Aerospace Laboratories (CSIR-NAL), Bengaluru
Recruitment NameCSIR NAL MTS Recruitment 2026
Advt. No.11/2026
Post NameMulti-Tasking Staff (MTS)
Total Posts06
Application Start Date12 August 2026 (09:00 AM)
Last Date to Apply21 September 2026 (05:00 PM)
Selection Process
  • OMR Based Written Examination,
  • Document Verification
Application ModeOffline (Speed Post/Courier)
Job LocationBengaluru, Karnataka
Who Can ApplyAll Over India (Eligible Indian Citizens)
Official Websitewww.nal.res.in





CSIR NAL MTS Recruitment 2026: Notification Details

अगर आप भी CSIR NAL MTS Recruitment 2026 के इन MTS के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं और इस भर्ती की पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि CSIR- National Aerospace Laboratories (NAL) ने 12 अगस्त 2026 को इन 06 Multi-Tasking Staff (MTS) के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी की है और आज यानि 12 अगस्त से ही आवेदन लेने भी शुरू कर दिए हैं। यह एक Direct Recruitment है। जो रेगुलर बेस पर हो रही है। इनमें ST के 1, OBC (NCL) के 2, EWS का 1 और UR के 2 पद शामिल हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन नहीं करना होगा। उम्मीदवारों को सिर्फ ऑफलाइन तरीके से फॉर्म भरकर स्पीड पोस्ट या कूरियर के जरिए बेंगलुरु स्थित CSIR-NAL कार्यालय भेजना होगा। इस भर्ती का सिलेक्शन OMR आधारित लिखित परीक्षा के जरिए होगा, जिसमें कोई इंटरव्यू या स्किल टेस्ट नहीं होगा। जो भी उम्मीदवारों इस भर्ती के लिए सेलेक्ट होंगे, उनको पे लेवल-1 के अनुसार ₹18,000-₹56,900 के हिसाब से सैलरी मिलेगी। भर्ती की पूरी डिटेल्स आपको नीचे लेख में मिल जाएगी।


Important Dates of CSIR NAL MTS Recruitment 2026

EventsDates
Notification Release Date12 August 2026
Application Start Date12 August 2026 (09:00 AM)
Last Date to Apply21 September 2026 (05:00 PM)
Cut-off Date for Age & Qualification21 September 2026
Exam DateTo be notified later
Admit Card Release DateTo be notified later

CSIR NAL MTS Vacancy Details 2026

CSIR-NAL ने इस बार MTS के कुल 6 पद निकाले हैं। कैटेगरी-वार वैकेंसी की पूरी जानकारी नीचे दी गई है:

CategoryNo. of Posts
Scheduled Tribe (ST)01
OBC (NCL)02
EWS01
Unreserved (UR)02
Total06

नोट: रिक्तियों की संख्या अस्थायी (Provisional) है और जरूरत के अनुसार घट या बढ़ सकती है।

CSIR NAL MTS Application Fee

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सिर्फ Demand Draft (DD) के जरिए ही जमा करना होगा। किसी अन्य माध्यम से पेमेंट स्वीकार नहीं किया जाएगा।

CategoryApplication Fee
UR / OBC (NCL) / EWS₹500/-
SC / ST / ESM / PwBD / WomenNil (Exempted)
Payment ModeDemand Draft (DD) only

DD “The Director, CSIR-National Aerospace Laboratories” के पक्ष में बनाना होगा और यह Bengaluru में देय (Payable) होना चाहिए। DD के पीछे उम्मीदवार का नाम और पिता का नाम जरूर लिखें। एक बार जमा की गई फीस किसी भी स्थिति में वापस नहीं होगी।

CSIR NAL MTS Eligibility Criteria 2026

फॉर्म भरने और भेजने से पहले, यह जरूर देख लें कि आप इस नौकरी के लिए योग्य हैं या नहीं। पूरी पात्रता की जानकारी नीचे दी गई है:

Educational Qualification

Post NameEssential Qualification
Multi-Tasking Staff (MTS)किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से SSC/10th Standard (मैट्रिक) पास होना चाहिए।

Age Limit (As on 21.09.2026)

CriteriaDetails
Minimum Age18 Years
Maximum Age (UR)25 Years

Age Relaxation

आरक्षित वर्गों को केंद्र सरकार/CSIR के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

Category

Age Relaxation

SC / ST

5 Years

OBC (NCL)

3 Years

PwBD (Unreserved)

10 Years

PwBD (SC/ST)

15 Years

PwBD (OBC-NCL)

13 Years

Ex-Servicemen (ESM)

3 years after deduction of the actual military service rendered from the actual age as on the closing date

Widows / Divorced Women / Women judicially separated and not remarried

Up to 35 years of age

Widows / Divorced Women / Women judicially separated and not remarried (SC/ST)

Up to 40 years of age

नोट: SC/ST/OBC उम्मीदवार अगर अनारक्षित (UR) पद के लिए आवेदन करते हैं, तो उन्हें आयु में किसी प्रकार की छूट नहीं मिलेगी। हालाँकि, SC/ST उम्मीदवारों को फीस में छूट मिलती रहेगी।

CSIR NAL MTS Selection Process 2026

CSIR NAL MTS भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया बहुत ही सरल है। इसमें सिर्फ दो चरण हैं:

चरण 1 – OMR Based Written Examination

  • Mode: ऑफलाइन (OMR आधारित ऑब्जेक्टिव टाइप बहुविकल्पीय परीक्षा)

  • भाषा: अंग्रेजी, हिंदी और कन्नड़ (इंग्लिश लैंग्वेज के प्रश्न केवल अंग्रेजी में होंगे)

  • स्तर: कक्षा 10वीं (मैट्रिक) पर आधारित

  • कुल प्रश्न: 150

  • कुल अंक: 450 (प्रत्येक सही उत्तर पर 3 अंक)

  • समय: 2 घंटे

  • नकारात्मक अंकन: हर गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा

SubjectNo. of QuestionsMax Marks
General Intelligence2575
Quantitative Aptitude2575
General Awareness50150
English Language50150
Total150450

चरण 2 – Document Verification

  • लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट होने के बाद सभी मूल दस्तावेजों की जाँच की जाएगी।

  • उम्मीदवारों को अपने सभी ओरिजिनल सर्टिफिकेट और सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी साथ लानी होगी।

नोट: परीक्षा का आयोजन केवल बेंगलुरु में ही किया जाएगा। किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र बदलने की सुविधा नहीं मिलेगी। परीक्षा में आने के लिए किसी भी प्रकार का ट्रैवल अलाउंस (TA) नहीं दिया जाएगा।

CSIR NAL MTS Salary 2026

ParticularsDetails
Pay LevelLevel-01 (7th CPC)
Pay Scale₹18,000 – ₹56,900/-
Approx. Total Emolumentsलगभग ₹25,000 – ₹30,000 प्रति माह (शुरुआती)
AllowancesDA, HRA, TA, NPS, मेडिकल सुविधा, LTC, CEA आदि
Job TypePermanent (Regular Basis)

Documents Required for CSIR NAL MTS Recruitment 2026

आवेदन फॉर्म के साथ निम्नलिखित दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित (Self-Attested) कॉपी लगाना अनिवार्य है:

  • Demand Draft (₹500) – जहाँ लागू हो (DD के पीछे नाम और पिता का नाम लिखा हो)

  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो (फॉर्म पर चिपकाई हुई)

  • SSLC/मैट्रिक की मार्कशीट और प्रमाण पत्र (जन्म तिथि और योग्यता के लिए)

  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC-NCL/EWS – यदि लागू हो)

  • PwBD प्रमाण पत्र (यदि दिव्यांग हैं)

  • Ex-Servicemen डिस्चार्ज बुक/सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

  • विधवा/तलाकशुदा महिलाओं के लिए कोर्ट का आदेश और शपथ पत्र (यदि लागू हो)

  • NOC और विजिलेंस क्लियरेंस (यदि सरकारी/PSU में कार्यरत हैं)

  • सरकारी फोटो पहचान पत्र (आधार, पैन, वोटर ID आदि)

  • अन्य दस्तावेज जो नोटिफिकेशन में मांगे गए हों

How to Apply for CSIR NAL MTS Recruitment 2026?

CSIR NAL MTS Recruitment 2026 के लिए आपको ऑफलाइन ही आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले CSIR-NAL की आधिकारिक वेबसाइट www.nal.res.in पर जाएं।

Official Website homepage for CSIR NAL MTS Recruitment 2026

  • होमपेज पर आने के बाद Navbar में ‘Career’ की ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर नया पेज ओपन होगा, यहाँ पर ‘Notification for recruitment to the posts of Multi Tasking Staff (MTS) of CSIR-NAL vide Adv.No. 11/2026’ की pdf को डाउनलोड करना होगा।

Form Download Link for CSIR NAL MTS Recruitment 2026

  • अब नोटिफिकेशन से 23-24 पेज को प्रिंट कर लें। और इसे अच्छे से भरें।
  • फॉर्म में अपनी सारी जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, पता, शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी आदि ध्यान से भरें।

Application Form image of CSIR NAL MTS Recruitment 2026

  • फॉर्म पर दी गई जगह पर अपनी हाल की पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं और उसे सेल्फ-अटेस्ट करें। फॉर्म पर निर्धारित स्थान पर हस्ताक्षर करें।

  • अब ₹500 का डिमांड ड्राफ्ट (DD) बनवाएं (सिर्फ UR/OBC/EWS के लिए)। DD “The Director, CSIR-National Aerospace Laboratories” के पक्ष में Bengaluru में payable हो। DD के पीछे अपना नाम और पिता का नाम जरूर लिखें।

  • सभी जरूरी दस्तावेजों (मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, पहचान पत्र आदि) की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी फॉर्म के साथ अटैच करें।

  • सभी दस्तावेजों और फॉर्म को एक लिफाफे में रखकर सील कर दें। लिफाफे के ऊपर साफ-साफ लिखें: “Application for the Post of MTS, Advt. No.11/2026”

  • अब इस लिफाफे को स्पीड पोस्ट या कूरियर के जरिए नीचे दिए गए पते पर भेज दें:

The Director,
CSIR–National Aerospace Laboratories (CSIR–NAL),
Post Bag No. 1779, HAL Airport Road, Kodihalli,
Bengaluru – 560017, Karnataka.

  • ध्यान रखें कि आपका आवेदन 21 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे) से पहले ही उपरोक्त पते पर पहुंच जाना चाहिए। ईमेल, हैंड डिलीवरी या किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

क्विक लिंक्स

Direct Link to Download FormDownload Now
Official WebsiteClick Here
Direct Link To Download Official Full NotificationDownload Now

FAQs – CSIR NAL MTS Recruitment 2026



CSIR NAL MTS Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं और किसके लिए आरक्षित हैं?

इस भर्ती में MTS के कुल 6 पद निकाले गए हैं, जिनमें ST का 1, OBC (NCL) के 2, EWS का 1 और UR के 2 पद शामिल हैं, सभी पद बेंगलुरु स्थित CSIR-NAL के लिए हैं। 



क्या CSIR NAL MTS भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आखिरी तारीख क्या है?

नहीं, इस भर्ती के लिए सिर्फ ऑफलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा और फॉर्म 21 सितंबर 2026 (शाम 5 बजे) तक स्पीड पोस्ट या कूरियर से बेंगलुरु पहुंच जाना चाहिए।



CSIR NAL MTS की चयन प्रक्रिया क्या है और परीक्षा कहाँ होगी?

चयन OMR आधारित लिखित परीक्षा के जरिए होगा, जिसमें 150 प्रश्न और 450 अंक होंगे। परीक्षा का आयोजन सिर्फ बेंगलुरु में किया जाएगा, जिसमें हर गलत उत्तर पर 1 अंक नेगेटिव मार्किंग होगी।



क्या CSIR NAL MTS की नौकरी पक्की है और सैलरी कितनी मिलेगी?

जी हाँ, यह पूरी तरह से स्थायी (Permanent) सरकारी नौकरी है। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-1 (₹18,000-₹56,900) के हिसाब से वेतन और महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, मेडिकल सुविधा जैसे अन्य भत्ते मिलेंगे।



क्या CSIR NAL MTS भर्ती में कोई आवेदन फीस देनी होगी और फीस कैसे जमा होगी?

UR, OBC और EWS उम्मीदवारों को ₹500 का आवेदन शुल्क सिर्फ डिमांड ड्राफ्ट (DD) के जरिए देना होगा, जो बेंगलुरु में देय होगा। SC/ST, दिव्यांग, महिला और भूतपूर्व सैनिकों को फीस में पूरी छूट है।