Notification Details

RBI Officers Grade B Recruitment 2026 (Apply Start): Apply for 60 Vacancies, Online Form Starts April 29, Full Details Here


RBI Officers Grade B Recruitment 2026: अगर आप भी बैंकिंग सेक्टर में जाना चाहते हैं, और बैंक के एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 28 अप्रैल 2026 को एक शार्ट नोटिस जारी की थी, अब 29 अप्रैल 2026 को Grade ‘B’ ऑफिसर भर्ती 2026 की फुल नोटिफिकेशन जारी कर दी है। जिसमें Panel Year 2026 के लिए Grade ‘B’ ऑफिसर के पदों पर कुल 60 रिक्तियों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती में ग्रेड ‘बी’ (जनरल), ग्रेड ‘बी’ (DEPR), और ग्रेड ‘बी’ (DSIM) के पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 29 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है।

आपकी जानकारी के लिए हम बता देना चाहते हैं कि यह भर्तियाँ उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा मौका है, जो भारत के सबसे बड़े बैंक भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) में नौकरीयों की तैयारी कर रहे हैं। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं, वे RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर 29 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मई 2026 (शाम 6:00 बजे) तक की है। इस भर्ती की पूरी नोटिफिकेशन कल 29 अप्रैल 2026 को जारी होगी।


आज के इस लेख में हम आपको RBI Officers Grade B Recruitment 2026 से जुड़ी सभी ज़रूरी जानकारी विस्तार से देंगे। अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो लेख में दी जानकारी जैसे पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण चीज़ों के लिए इस लेख को ध्यान से अंत तक जरूर पढ़ें। साथ ही लेख के अंत में हम आपको आवेदन का डायरेक्ट लिंक भी देंगे, जो 29 अप्रैल से एक्टिव होगा।


RBI Officers Grade B Recruitment 2026: Overview

ParticularsDetails
OrganizationReserve Bank of India (RBI)
Post NameOfficers in Grade ‘B’ (DR) – General, DEPR, DSIM
Total Posts60
Advertisement NumberRBISB/DA/01/2026-27
Application Start Date29 April 2026
Last Date to Apply20 May 2026 (06:00 PM)
Selection Process
  • Phase-I Exam,
  • Phase-II Exam,
  • Interview
Application ModeOnline
Who Can ApplyAll Over India
Official Websitewww.rbi.org.in

RBI Officers Grade B Recruitment 2026: Notification Details

अगर आप भी RBI Officers Grade B Recruitment 2026 के इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं और इसकी पूरी जानकारी लेना चाहते हैं तो आपका हमारे इस लेख में आपका स्वागत है। आपको बता दें कि Reserve Bank of India Services Board (RBISB) ने Grade ‘B’ ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए कुल 60 पदों की शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी की है। जिसके अनुसार Officers Grade B के कुल 60 पदों पर कल यानि 29 अप्रैल 2026 से आवेदन शुरू होंगे।

साथ ही इस भर्ती के लिए पूरी नोटिफिकेशन भी 29 अप्रैल 2026 को RBI की वेबसाइट पर जारी होगी। इस शॉर्ट नोटिस में पदों की संख्या, आवेदन की तारीखें, और परीक्षा की तारीखें बता दी गई हैं। बाकी पूरी जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया का विस्तृत पैटर्न, आरक्षण आदि की जानकारी फुल नोटिफिकेशन में आएगी। तब निचे दिए एक्सपेक्टेड जानकारी को अपडेट कर दिया जाएगा।

Full notification image of RBI Officers Grade B Recruitment 2026

Important Dates of RBI Grade B Recruitment 2026

EventsDates
Short Notification Release Date28 April 2026
Detailed Notification Date29 April 2026
Online Apply Start Date29 April 2026
Online Apply Last Date20 May 2026 (till 06:00 PM)
Phase-I Exam Date (DR General)13 June 2026
Phase-I Exam Date (DEPR/DSIM)14 June 2026
Phase-II Exam Date (DR General)25 July 2026
Phase-II Exam Date (DEPR/DSIM)26 July 2026

Short Notice image of RBI Officers Grade B Recruitment 2026

RBI Officers Grade B Vacancy Details 2026

RBI ने ग्रेड ‘बी’ ऑफिसर भर्ती 2026 के तहत कुल 60 पदों की घोषणा की है। इन पदों का विवरण नीचे दिया गया है:

Post NameVacancies
Officers in Grade ‘B’ (DR) – General40
Officers in Grade ‘B’ (DR) – DEPR10
Officers in Grade ‘B’ (DR) – DSIM10
Total60
RBI Officers Grade B Application Fee
CategoryChargesAmount
SC / ST / PwBDIntimation Charges only₹100 + 18% GST
General / OBC / EWSApplication Fee (including intimation charges)₹850 + 18% GST
RBI StaffNil₹0

RBI Officers Grade B Eligibility Criteria 2026 (Expected)

आवेदन से पहले चेक कर लें कि आप इस भर्ती के लिए योग्य हैं या नहीं। Educational Qualification की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

Educational Qualification

PostMinimum QualificationMinimum Marks Required
Grade B (General)Graduation in any discipline OR Post-GraduationGraduation: 60% (SC/ST/PwBD: 50%)
Post-Graduation: 55% (SC/ST/PwBD: Pass)
Grade B (DEPR)MA/MSc in Economics OR MA/MSc in Finance (with Economics/Finance as major subject)55% (SC/ST/PwBD: 50%)
Grade B (DSIM)Master’s Degree in Statistics / Mathematics / Econometrics / Data Science / AI / ML / Big Data OR 4-year Bachelor’s Degree in same fieldsMaster’s: 55%
Bachelor’s: 60% (SC/ST/PwBD: 50%)

Age Limit

इन पदों के लिए आयु सीमा 21 से 30 वर्ष होने की संभावना है। आयु की गणना के लिए महत्वपूर्ण तिथि विस्तृत अधिसूचना में बताई जाएगी।

CriteriaAge Requirement
Minimum Age21 years
Maximum Age30 years

Note:  Candidate का जन्म 02 April 1996 से 01 April 2005 के बीच होना चाहिए।

Age Relaxation

CategoryAge Relaxation
SC / ST5 Years
OBC (Non-Creamy Layer)3 Years
PwBD (General/EWS)10 Years
PwBD (OBC)13 Years
PwBD (SC/ST)15 Years
Ex-Servicemen / ECOs / SSCOs5 Years
M.Phil. Holders2 Years
Ph.D. Holders4 Years
Experience in Banks/Financial InstitutionsUp to 3 Years

RBI Officers Grade B Selection Process 2026

RBI Grade B भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों से होगा:

  • Phase-I Online Examination
  • Phase-II Online/Written Examination
  • Interview

Exam Pattern

Phase-I (Prelims) – General Stream

Date of Exam: June 13, 2026

  • Mode: Online (Objective)
  • Marks: 200
  • Duration: 120 minutes (separate timing for each test)
  • Sections: General Awareness, English Language, Quantitative Aptitude, Reasoning
SectionMarksDuration
General Awareness8025 Minutes
Quantitative Aptitude3025 Minutes
English Language3025 Minutes
Reasoning6045 Minutes
Total200 Marks120 Minutes

Phase-II Exam Pattern (General)

Date of Exam: July 25, 2026

  • Eligibility: Phase-I Qualified Candidates
  • Mode: Online / Written
  • Total Marks: 300
PaperPaper NameTypeTimeMarks
Paper-IEconomic & Social IssuesObjective + Descriptive120 min100
Paper-IIEnglish (Writing Skills)Descriptive90 min100
Paper-IIIFinance & ManagementObjective + Descriptive120 min100
Total300

Documents Required for RBI Grade B Recruitment 2026

  • 10वीं/12वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र

  • स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री और मार्कशीट

  • जाति प्रमाणपत्र (SC/ST/OBC/EWS, यदि लागू हो)

  • दिव्यांगता प्रमाणपत्र (PwBD, यदि लागू हो)

  • आधार कार्ड / वोटर आईडी / पासपोर्ट

  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर

  • मोबाइल नंबर और वैध ईमेल ID

  • अन्य अनुभव या योग्यता प्रमाणपत्र (यदि हो)

How to Apply Online for RBI Officers Grade B Recruitment 2026?

RBI Officers Grade B Recruitment 2026 के लिए आपको ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा, आवेदन के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आपको RBI की आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाना होगा।

Home page of rrb official website for RBI Officers Grade B Recruitment 2026

  • होमपेज पर आने के बाद सबसे नीचे footer सेक्शन में जाएं, जहाँ आपको ‘Opportunities@RBI’ ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें।

RRB website footer image for Opportunities@RBI for RBI Officers Grade B Recruitment 2026

  • फिर आप नए पेज पर आ जायेंगे, यहाँ आपको Navbar में ‘Current Vacancies’ की ऑप्शन दिखेगी उस पे क्लिक करें, DropDown ऑप्शन आएगी उसमे ‘Vacancies’ पर क्लिक करें।

Vacancy option for RBI Officers Grade B Recruitment 2026

  • Vacancies सेक्शन में आपको ‘Direct Recruitment for the Posts of Officers in Grade ‘B’ (Direct Recruit-DR) (On Probation-OP) (General/DEPR/DSIM) Cadres – Panel Year – 2026 in Reserve Bank of India (RBI)’ पर क्लिक करना होगा।

Post Option for RBI Officers Grade B Recruitment 2026

  • नया पेज ओपन होगा, यहाँ पर भर्ती की पूरी डिटेल दी गई है। फिर ‘The Reserve Bank of India Services Board (Board), invites applications from eligible candidates’ पर क्लिक करना होगा।

Apply Option for RBI Officers Grade B Recruitment 2026

  • फिर नई IBPS वेबसाइट ओपन होगी, यहाँ पर पहले रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए ‘Click here for New Registration’ की ऑप्शन पर क्लिक करें।

IBPS Website for RBI Officers Grade B Recruitment 2026

  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म को अच्छे से भरें अपना नाम, मोबाइल नंबर, और ईमेल ID डालकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

Registration form for RBI Officers Grade B Recruitment 2026

  • रजिस्ट्रेशन के बाद मिले ‘Registration Number’ और password से लॉगिन करें। और मांगी गई चीजों जैसे नाम, पता, पढ़ाई-लिखाई और काम का अनुभव ध्यान से भरें।

Login form image for RBI Officers Grade B Recruitment 2026

  • फिर अपने दस्तावेज अपलोड करें अपनी फोटो (4.5cm x 3.5cm), दस्तखत, जन्मतिथि का प्रमाण पत्र, पढ़ाई-लिखाई के प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र (अगर जरूरी हो) की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
  • फीस जमा करें, अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन फीस ऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI) के जरिए भरें।
  • सारी भरी हुई जानकारी को दोबारा जांच लें और ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।

क्विक लिंक्स

Direct ApplyClick Here Apply Start
RRB Official WebsiteClick Here
Direct Link To Download Official Short NotificationDownload Now
Direct Link To Download Official Full NotificationDownload Now

FAQs – RBI Officers Grade B Recruitment 2026

RBI Officers Grade B Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

RBI Officers Grade B Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे और 20 मई 2026 शाम 6 बजे तक चलेगा। उम्मीदवारों को जल्दी अप्लाई करना चाहिए।

RBI Officers Grade B Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?

इस भर्ती में कुल 60 पद हैं। इनमें General के 40, DEPR के 10 और DSIM के 10 पद शामिल हैं।

RBI Grade B 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

चयन प्रक्रिया में Phase-I, Phase-II परीक्षा, इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल है। अंतिम मेरिट लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर बनेगी।

RBI Officers Grade B Recruitment 2026 के लिए योग्यता क्या है?

Grade B (General) के लिए ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन, DEPR और DSIM के लिए संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री जरूरी है। आयु सीमा 21 से 30 वर्ष है।

RBI Grade B 2026 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

जनरल/OBC/EWS के लिए लगभग ₹850/- + GST और SC/ST/PwBD के लिए ₹100/- + GST होने की संभावना है। सटीक फीस फुल नोटिफिकेशन में बताई जाएगी।