Notification Details

Bihar Anganwadi Bharti 2026: Overview

Recruitment NameBihar Anganwadi Bharti 2026
Conducting AuthorityIntegrated Child Development Services (ICDS), Bihar
StateBihar
Post NameAnganwadi Sevika & Sahayika
Total Vacancies22,891 Posts (Approved by Cabinet)
Sevika Vacancies6,141 Posts
Sahayika Vacancies16,750 Posts
CategoryState Government Jobs
Application ModeOnline / Offline (Expected)
Who Can ApplyOnly Female Candidates
Job LocationRespective Local Anganwadi Centers (Village/Ward Level)
Selection ProcessMerit-Based (No Written Exam)
Priority CriteriaLocal Area Women & Majority Community Preference
Minimum QualificationSevika – 10th/12th Pass, Sahayika – 8th/10th Pass (Expected)
Age Limit18 to 35 Years (Relaxation as per rules)
Official NotificationTo be Released Soon
ObjectiveStrengthening Anganwadi Services & Women Employment

Bihar Anganwadi Sevika Sahayika Vacancy 2026

आज के इस आर्टिकल में हम उन सभी महिला उम्मीदवारों का हार्दिक स्वागत करते हैं जो बिहार राज्य में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका के पदों पर नौकरी प्राप्त कर अपना भविष्य सुरक्षित करना चाहती हैं। आप सभी को बता दें कि बिहार सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों को मजबूत करने के लिए Bihar Anganwadi Sevika Sahayika Vacancy 2026 के अंतर्गत कुल 22,891 पदों पर भर्ती की मंजूरी दे दी गई है।

इस भर्ती के तहत 6,141 सेविका और 16,750 सहायिका के पदों पर बहाली की जाएगी। यह निर्णय राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया है, जिसके बाद आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका चयन मार्गदर्शिका 2026 को भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस नई गाइडलाइन के तहत चयन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाया गया है तथा स्थानीय महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

आज हम आपको इस लेख में Bihar Anganwadi Sevika Sahayika Recruitment 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से बताएंगे, जिससे आप आसानी से इस भर्ती प्रक्रिया को समझ सकें और समय आने पर आवेदन कर सकें।

यदि आप भी Bihar Anganwadi Sevika Sahayika Vacancy 2026 के लिए आवेदन करना चाहती हैं, तो इस लेख को ध्यानपूर्वक और अंत तक जरूर पढ़ें। क्योंकि इस लेख में हम योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया और अन्य सभी जरूरी जानकारियों को विस्तार से बताएंगे, ताकि आपको इस भर्ती से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी मिस न हो।


 Bihar Anganwadi Vacancies Details 2026

इस भर्ती के अंतर्गत कुल 22,891 पदों को भरा जाएगा, जिसमें सेविका और सहायिका दोनों शामिल हैं। यह भर्ती आईसीडीएस (ICDS) के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के सुचारू संचालन के लिए की जा रही है।  c

Post NameNumber of Vacancies
Sevika6,141
Sahayika16,750
Total22,891

Bihar Anganwadi Sevika Sahayika Bharti 2026 Important Date

ParticularsDates
Official Short Notification Issued29 July 2026
Detailed Advertisement Release DateComing Soon
Application Start DateComing Soon
Last Date to ApplyComing Soon

Bihar Anganwadi Selection Guidelines 2026

नई चयन मार्गदर्शिका 2026 को कैबिनेट द्वारा मंजूरी दी गई है, जिसमें कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

  • चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाया गया है
  • पोषक क्षेत्र (Local Area) की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी
  • बहुल्य वर्ग (Majority Community) की महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी
  • स्थानीय स्तर पर सेविका/सहायिका का चयन किया जाएगा
  • आंगनबाड़ी सेवाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान

Role of Anganwadi Sevika and Sahayika

आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका का कार्य बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ा होता है।

आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका का प्रमुख कार्य निम्न होते है:

  • 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों को पूरक पोषण देना
  • प्री-स्कूल शिक्षा प्रदान करना
  • गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं की देखभाल
  • टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच में सहयोग
  • पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा देना
  • जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए रेफर करना

Bihar Anganwadi Sevika and Sahayika Eligibility Criteria (Expected)

आपको बता दे की इस आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका भर्ती की विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होना बाकी है, लेकिन सामान्य रूप से निम्न योग्यताएं अपेक्षित होती हैं:

सेविका (Sevika)

  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास
  • संबंधित क्षेत्र की निवासी होना अनिवार्य
  • विवाहित/विधवा/परित्यक्ता महिलाओं को प्राथमिकता

सहायिका (Sahayika)

  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 10वीं पास होना चाहिए. हालांकि कुछ जिलों में 12वीं पास भी मांगी जा सकती है।
  • स्थानीय निवासी होना जरूरी

Bihar Anganwadi Sevika Sahayika Bharti Age Limit

बिहार आंगनवाड़ी सेविका सहायिका के पद पर भर्ती हेतु आयु सीमा बिभाग द्वारा तय की जाएगी.

  • न्यूनतम उम्र सीमा: 18 वर्ष
  • अधिकतम उम्र सीमा: 35 वर्ष

आयु की गणना विज्ञापन जारी होने की तिथि के अनुसार की जाएगी.

Bihar Anganwadi Sevika Sahayika Bharti Age Relaxation

CategoryAge Relaxation
SC/ ST05 Years
OBC (Female)03 Years

Bihar Anganwadi Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित और स्थानीय स्तर पर की जाएगी।

  • शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट लिस्ट
  • स्थानीय पंचायत/वार्ड स्तर पर चयन
  • दस्तावेज सत्यापन
  • अंतिम चयन सूची का प्रकाशन

Documents Required for Bihar Anganwadi Vacancy Apply 2026

बिहार आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना अनिवार्य है। आवेदन प्रक्रिया के दौरान इन सभी दस्तावेजों को सही और वैध रूप में प्रस्तुत करना होगा, तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले सभी जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखें।

आवश्यक दस्तावेजों की सूची कुछ इस प्राकार है:

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card) पहचान के लिए अनिवार्य
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं / 12वीं की मार्कशीट एवं सर्टिफिकेट)
  • निवास प्रमाण पत्र (Residence Certificate)
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) – यदि लागू हो
  • पासपोर्ट साइज फोटो (Recent Photograph)
  • हस्ताक्षर (Signature)
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • ग्राम पंचायत / वार्ड प्रमाण पत्र (Local Residence Proof)
  • बैंक पासबुक (Bank Account Details)
  • विधवा / तलाकशुदा / परित्यक्ता / दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आवेदन फॉर्म (Filled Application Form)

Bihar Anganwadi Sevika Sahayika Salary

बिहार आंगनवाड़ी सेविका सहायिका भर्ती 2026 में चयनित  महिला अभ्यर्थियों का वेतनमान कुछ इस प्रकार होगा.

  • सेविका: लगभग ₹9,000/- प्रति माह (पहले ₹7,000/- था, बढ़ाया गया)
  • सहायिका: लगभग ₹4,500/- प्रति माह (पहले ₹4,000/- था)

How To Apply for Bihar Anganwadi Vacancy 2026? (Expected Application Process)

बिहार आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की संभावना है। हालांकि आधिकारिक नोटिफिकेशन अभी जारी होना बाकी है, लेकिन पिछले वर्षों के आधार पर उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकेंगे। सभी इच्छुक महिला उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और संबंधित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। लेकिन आवेदन करने की संभावित प्रक्रिया इस प्रकार हो सकते है:

  • सबसे पहले अएकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) निदेशालय, बिहार (समाज कल्याण विभाग), बिहार सरकार की ओर से जारी ऑफिसियल या जिला के NIC आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी प्राप्त करें।
  • भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उसे ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • यह सुनिश्चित करें कि आप सभी पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria) को पूरा करती हैं।
  • आवेदन फॉर्म ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से उपलब्ध कराया जा सकता है।
  • यदि आवेदन ऑनलाइन है, तो आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवश्यक जानकारी जैसे नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता आदि सही-सही भरें।
  • सभी जरूरी दस्तावेज (जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, फोटो आदि) अपलोड/संलग्न करें।
  • आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले सभी जानकारी जांच लें।
  • यदि ऑफलाइन आवेदन है, तो फॉर्म को भरकर संबंधित पंचायत/वार्ड या CDPO कार्यालय में जमा करें।
  • या ऑनलाइन होगा तो खुद से भर सकते है
  • आवेदन जमा करने के बाद रसीद या आवेदन संख्या सुरक्षित रखें।
  • मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार करें और समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें

Conclusion

हम आप सभी को इस लेख में Bihar Anganwadi Sevika Sahayika Vacancy 2026 से जुड़ी हर एक महत्वपूर्ण जानकारी को सही और विस्तार से साझा करने का प्रयास किए हैं। बिहार सरकार द्वारा स्वीकृत यह भर्ती राज्य की महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिसके माध्यम से वे आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका एवं सहायिका के रूप में कार्य कर सकती हैं और समाज सेवा के साथ-साथ रोजगार भी प्राप्त कर सकती हैं।

इस भर्ती के अंतर्गत कुल 22,891 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें 6,141 सेविका और 16,750 सहायिका के पद शामिल हैं। नई चयन मार्गदर्शिका 2026 के तहत स्थानीय महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे ग्रामीण स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आंगनबाड़ी सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें और आवेदन शुरू होते ही समय पर आवेदन करें।

यदि आपको आज का यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें, ताकि वे भी इस भर्ती की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकें और इस अवसर का लाभ उठा सकें। इस लेख से संबंधित यदि आपका कोई भी सवाल है, तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

Important Links

Bihar Anganwadi Sevika Sahayika Bharti 2026Apply Soon